हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर में नवागत चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फुल का गुलदस्ता देकर किया स्वागत और पुलिस प्रशासन के कदम से कदम मिलाकर चलने का दिया आश्वासन।
सोमवार को नगर में आए नवागत चौंकी इंचार्ज से व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापारियों ने किया मुलाकात और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस दौरान व्यापारियों ने नगर के सुरक्षा व्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा सी सी टी बी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया और नगर के जाम की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा किया।इस दौरान सुधीर कुमार रुंगटा हैट्रिक लगाने वाले सभासद मनीष कुमार रुंगटा , अर्जुन मौर्या, इस्तकार अंसारी, अभिषेक कुमार शर्मा ,स्वर्ण व्यवसायी विशाल वर्मा ,गोपाल वर्मा सहित अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।
