News Addaa WhatsApp Group

जातीय जनगणना के फैसले पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने निकाली स्वागत यात्रा

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 4, 2025  |  7:15 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जातीय जनगणना के फैसले पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने निकाली स्वागत यात्रा

कुशीनगर।जनपद में केन्द्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराए जाने के निर्णय का भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया।रविवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।स्वागत यात्रा का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएन कुशवाहा ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना कराने का साहसिक निर्णय लेकर भारत की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है। यह फैसला विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) व अति पिछड़ा वर्ग को संख्या की पहचान और उनके संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
डॉ. कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से ओबीसी समाज को उनका वास्तविक हक मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया, जिससे सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री व्यास कुमार वर्मा सुशील शर्मा जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राजभर जिला मंत्री सीता गुप्ता रामऔतार गुप्ता अनिल सिंह सैंथवार मयंकेश्वर रौनियार गंगेश विश्वकर्मा रामचंद्र कुशवाहा नमो नारायण मौर्य प्रमिल कुमार गुप्ता अमरचंद हिन्दुस्तानी पप्पू चौहान मनीष जायसवाल समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking