News Addaa WhatsApp Group

जीएम ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर परखा व्यवस्था

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Dec 18, 2024  |  5:33 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीएम ने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर परखा व्यवस्था
  • गन्ना क्रय केंद्रों पर लापरवाही बर्दाश नहीं: अरविन्द कुमार

कुशीनगर। जनपद में बने गन्ना क्रय केंद्रों का पिपराइच चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खोठही, लक्ष्मीगंज गेट,कुर्मी पट्टी, चखनी भुमिहारी पट्टी,खानू छपरा अदि जगहों पर बने गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर वहां के स्थित का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने खुद गन्ना के टालियो पर चढ़कर गन्ना की गुणवत्ता की जांच की और तौल लिपिकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गन्ना की गुणवत्ता साफ सुथरा होनी चाहिए।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

गन्ना की खरीद करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।इस दौरान एक कर्मचारी के अनुपस्थिति में उन्होंने उसे दूरभाष के माध्यम से फटकार भी लगाई।उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र पर कर्मचारी के द्वारा लापरवाही करने वाले को तत्काल निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।वहीं पर जीएम ने स्वयं कटर से गन्ने की जड़ व मिट्टियो की सफाई की।उन्होंने गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करते हुए।

14 किसानों को जिनका गन्ना साफ सुथरा था उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।और किसानों से अपील किया की आप सभी साफ सुथरा ताजा गन्ना लाए जिससे चीनी मिल की रिकवरी दर को बढ़ाया जा सके हमारी चीनी मिल एक सप्ताह में भुगतान कर रही है। इस दौरान कैन मैनेजर मनोज तिवारी नोडल अधिकारी श्री धर दुबे, गन्ना प्रबंधक अजीत कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking