News Addaa WhatsApp Group Join करें

जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की बारात, दूल्हे समेत चार की धुनाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 9, 2026  |  9:31 AM

1,670 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की बारात, दूल्हे समेत चार की धुनाई WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव में आई एक बारात उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गई, जब मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। शादी की खुशियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे समेत बारातियों की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि बारात गांव में पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। माहौल पहले गर्म हुआ और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने शादी तोड़ने तक की बात कह दी। दूल्हे की यह बात सुनते ही घराती पक्ष आक्रोशित हो उठा और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते लाठी-डंडे, लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान दूल्हे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं व बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को तत्काल कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

घटना के बाद गांव में माहौल अजबो गरीब बना हुआ है। वहीं तुरकहा गांव की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking