News Addaa WhatsApp Group Join करें

काले बैग में छिपा था ‘नशे का जाल’, कुशीनगर पुलिस ने 4 किलो गांजा संग तस्कर दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 6, 2026  |  8:35 PM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
काले बैग में छिपा था ‘नशे का जाल’, कुशीनगर पुलिस ने 4 किलो गांजा संग तस्कर दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कसया और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 4.060 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। दिनांक 05 मई 2026 को थाना कसया क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार पुत्र श्रीराम प्रसाद राम, निवासी डीही पकड़ी मलाही टोला, थाना भितहा, जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त था और इसे कहीं ले जाने की फिराक में था।
बरामदगी के आधार पर थाना कसया में मु0अ0सं0 258/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यहां बताना चाहूंगा कि इस कामयाबी को दिलाने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक कसया,उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह प्रभारी (स्वाट टीम), उपनिरीक्षक बरुणेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुजीत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कांस्टेबल कौशल सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर यादव एवं कांस्टेबल महेन्द्र यादव शामिल रहे।

क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking