News Addaa WhatsApp Group Join करें

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 9, 2026  |  10:54 AM

933 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ईंट बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर परिवारों में कोहराम मच गया। मासूमों की मौत से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
जानकारी के अनुसार दीनापट्टी गांव स्थित पंकज ईंट उद्योग पर छत्तीसगढ़ से आए मजदूर परिवार काम कर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मजदूर अपने कार्य में लगे हुए थे, जबकि उनके बच्चे पास में खेल रहे थे। इसी दौरान अभय (3 वर्ष) पुत्र पंचु निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनन्या (7 वर्ष) पुत्री लखन निवासी अकलतारा जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ तथा अनुष्का (ढाई वर्ष) पुत्री सुखन निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक अन्य बच्ची के साथ खेलते-खेलते उस गड्ढे के पास पहुंच गए, जहां ईंट के लिए मिट्टी निकाली गई थी और उसमें बरसात का पानी भरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि खेलते समय चारों बच्चे अचानक गहरे पानी में गिर गए। इनमें से एक बच्ची किसी तरह बाहर निकलने में सफल रही। वह रोते-बिलखते मजदूरी कर रहे परिजनों के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला।
आनन-फानन में सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूरों की आंखें भी नम हो गईं।
सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हल्का दरोगा वरुणेश उपाध्याय ने बताया कि ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों के बच्चे खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking