News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पनियहवा पुल पर दुर्घटना, पुल की रेलिंग से जबरदस्त भीडंत में बिहार के पंचायत मुखिया की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 16, 2024  |  1:56 PM

207 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पनियहवा पुल पर दुर्घटना, पुल की रेलिंग से जबरदस्त भीडंत में बिहार के पंचायत मुखिया की मौत WhatsApp
  • दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल पर रविवार की देर रात पुल के रेलिंग से जबरदस्त टक्कर में बिहार के एक पंचायत मुखिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और साथ में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सालिकपुर पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

बिहार प्रांत के भैरोगंज के निकट नड्डा गांव के मुखिया ईश्वर चौधरी अपने गांव के रमेश पासवान के साथ बाइक से रविवार देर रात को छितौनी से घर को लौट रहे थे। पनियहवा पुल पर रेलिंग से अनियंत्रित होकर भीड़ गए, जिसमें मुखिया ईश्वर चौधरी 35 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथी सवार रमेश पासवान 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना खड्डा थाना के सालिकपुर पुलिस चौकी को दी। हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, लालबहादुर ने गम्भीर रूप से घायल रमेश को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी तुर्कहां भेजवाया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुखिया की मौत का सूचना परिवार सहित गांव के लोगो को मिलते ही मातम छा गया। बाइक सवार दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking