Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

प्रशासन एकादश ने महोत्सव एकादश को 30 रनों से हराया

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 16, 2024, 1:52 PM IST • अब तक 221 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • एसडीएम हटा प्रभाकर ने लिया हैट्रिक और एसडीएम तमकुही ने बनाया सर्वाधिक रन

कसया । कुशीनगर महोत्सव के तत्वाधान में रविवार को लीलावती देवी स्टेडियम में कुशीनगर महोत्सव एकादशी और प्रशासन एकादशी के बीच आयोजित एकदिवसीय मैत्री मैच क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रशासन एकादश ने महोत्सव एकादश को 30 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रशासन एकादश के कप्तान एसडीएम जफर और महोत्सव समिति के कप्तान विनय राय के बीच हुए टॉस में प्रशासन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए ओपनर बल्लेबाज के रूप में एडीएम बैभव मिश्रा जी उतरे लेकिन अपनी टीम के लिए कोई खास योगदान नहीं दे सके।

Advertisement

तमकुही राज के एसडीएम अभिजीत सिंह और गोलू ने शानदार बल्लेबाजी की। वही महोत्सव समिति के गेंदबाज रूपेश ने चार विकेट तथा विनय राय ने एक विकेट हासिल किए। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोत्सव समिति की शुरुआत अच्छी रही ओपनर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे रजनीश राय और फिरोज उतरे और चार ओवर में ही बिना विकेट खोये स्कोर 60 पर पहुंचा दिया लेकिन उसके बाद पूरी टीम 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। महोत्सव समिति के तरफ से फिरोज अहमद ने 27, रजनीश राय ने 19 और जितेंद्र ने 17 रन बनाए। हाटा के एसडीएम प्रभाकर ने शानदार गेंद वाली करते हुए हैट्रिक विकेट लिए। एसडीएम प्रभाकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। महोत्सव समिति के गेंदबाज रूपेण मणि को बेस्ट बॉलर और एसडीएम तमकुहीराज अभिजीत सिंह को बेस्ट बैट्समैन दिया गया।

समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रशासन एकादशी के कार्यवाहक कप्तान न्यायिक एडीएम पडरौना जफर ने विजेता टीम टीम की ट्रॉफी प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में कुशीनगर महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दिए वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने सभी के प्रति आभार जताया निर्धाए की भूमिका में पंकज राय और आनंद उपाध्याय, उद्घोषक की भूमिका में कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल और राजकुमार गिरी रहे। स्कोर की भूमिका डॉ संजीव राव ने निभाई। इस दौरान रवि भूषण सिंह, बबलू राय, अनूप राय, कुंदन मिश्रा, अमित राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, मोनू सिंह, धनंजय मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi