News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र का पैर कटा, हालत नाज़ुक

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 9, 2024  |  7:03 PM

232 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र का पैर कटा, हालत नाज़ुक WhatsApp
Responsive image
मथौली बाजार/कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षत्र के नगर पंचायत मथौली स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार छात्र तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गया जिससे उसका दाहिना पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर भी दबकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी मथौली लाया गया जहां हालत गंभीर देख  चिकित्सकों से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर मौके से परिजन भी पहुंचे और ये हादसा देख विलख पड़े।
मंगलवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर निवासी समीर पुत्र खुर्शेद अंसारी उम्र 16 वर्ष मंगलवार को मथौली स्थित किसान इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र है और अपने बाइक से ही पढ़ने आया था। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था कि अभी वह पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार भारत पेट्रोलियम की टैंकर ने ठोकर मार  दिया। जिससे समीर गिर पड़ा और टैंकर का पिछला पहिया उसे पैर को रौंदते हुए निकल गया। आस पास के लोग ये हादसा देख घटना स्थल पर दौड़ पड़े और छात्र को बाहर निकाले। समीर हिम्मत दिखाते हुए अपने घर कर वालों को फोन किया।
घायलावस्था में सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी माथौली लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दो भाइयों में समीर बड़ा था।मौके से पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। तथा चालक फरार बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking