कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय बाजार में स्थित सीता स्वम्बर मैरेज हाल के प्रांगण में प्रियदर्शी राही मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सीएफ पी जी एस योजना के तहत पारंपरिक नृत्य, संगीत, नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सर्बश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भजन गायक नन्दू मिश्र ने कहा कि गांव में इस तरह के आयोजन से प्रतिभा निखरती है।इस तरह का आयोजन होना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन मिल सके। रिकार्डिंग डांस में अंजू, दिब्यानसी व अजय अब्बल रहे वहीं गायकी में ललन मनहा प्रथम,राहुल द्वितीय मनीश ने तीसरा स्थान रहे। अजय ने अपने 5 वर्षीय भतीजी साथ रिकार्डिंग डांस किया जो काफी चर्चित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुसमावती देवी व संचालन गणेश प्रसाद द्वारा किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भोला भारती,मनीष कुमार, शैलेन्द्र मिश्र,कुलदीप,अजय प्रताप सिंह,अयोध्या, चन्द्रशेखर, रामेश्वर ,गुड्डूआआदि उपस्थित थे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…