News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: कान्हा पशु आश्रय केंद्रों का प्रभारी मंत्री खाद्य एवं रसद ने किया निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 18, 2024  |  6:40 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कान्हा पशु आश्रय केंद्रों का प्रभारी मंत्री खाद्य एवं रसद ने किया निरीक्षण

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर में स्थित कान्हा पशु आश्रय का गुरूवार को प्रभारी मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ती विभाग ने निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- “आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर...

निरीक्षण के दौरान आश्रय की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ दिखी इसी के साथ इन्होंने मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी से जिले में अन्य पशु आश्रय की जानकारी ली तथा तथा जगह की उपलब्ध पर कुछ नये पशु आश्रय बनाए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कान्हा पशु आश्रय में कुल कुल 37 पशु पाये गये हैं, जिनका स्वास्थ्य, पालन पोषण, साफ सफाई ठीक ठाक रहा। पशुओं को दिए जाने वाले हरा चारा, गुड़, चोकर,भूसा का आवश्यक स्टॉक परिपूर्ण था। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान को शाबसी दी‌‌।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड व हाटा विधायक मोहन वर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया। पूर्व मण्डल अध्यक्ष मथौली विरेन्द्र पाण्डेय ने कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का बकाया पड़े लगभग 44 करोड़ भुगतान कराए जाने की ज्ञापन दिया। जिसके क्रम में प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि बैठक होने वाली है। जिसमें इस समस्या को गम्भीरता से उठाया जायेगा।

इस दौरान पूर्व विजय खेतान अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा शिव रंजन उर्फ सोनू शर्मा सविता भारती, विजय कनौजिया, शालू जायसवाल, राधेश्याम पासवान, विनोद गुप्ता, अमित तिवारी वीरेंद्र यादव, विनोद शर्मा, नवनीत यादव सहित नगर कर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद
बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद

बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का…

“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking