रामकोला/कुशीनगर । रामकोला रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मण्डल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल विनीत श्रीवास्तव को रेल से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये एक पत्रक सौपा।
गुरुवार को थावे- कप्तानगंज रुट के रामकोला स्टेशन पर रेल प्रबंधक (वाणिज्य) वाराणसी को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने पत्रक सौपकर मांग किया कि थावे –कप्तानगंज रूट पर बंद हुई ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ कराये और यात्रियों की सुविधाओं को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लें।
सलाहकार समिति के सदस्य श्रीवास्तव ने रेल प्रबधक को इस रूट से संबंधित यात्रियों की आवागमन में हो रही असुविधा एवं परेशानी को अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि इस रूट पर यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन अतिआवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति, भाजपा नेता शैलेश सिंह, महामंत्री मनोहर मण्डल गुप्ता, मंत्री प्रतीक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…