News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: सड़क किनारे गहरे पानी में मिली एक दिन पूर्व दो बच्चों की शव

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 14, 2024  |  6:12 PM

291 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सड़क किनारे गहरे पानी में मिली एक दिन पूर्व दो बच्चों की शव WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा अमडीहा में एक दिन पूर्व लापता दो बच्चों का शव गांव के ही नव निर्माणाधीन सड़क के किनारे गहरे पानी में दुसरे दिन सुबह मिली, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों ने शनिवार को काफी खोजबीन के उपरांत पुलिस को लापता होने लिखित सूचना दे दी थी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमडीहा के राजन गोंड पुत्र रूपनरायन गोंड उम्र 11 बर्ष, नितेश विश्वकर्मा पुत्र अंगद विश्वकर्मा उम्र 10 बर्ष का शव उसी गांव के पश्चिम तरफ नव निर्माणाधीन सड़क के किनारे गहरे पानी में मिला।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार यह दोनों बच्चे एक दिन पूर्व शनिवार को लगभग शाम को घर से निकले हुए थे देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, फिर भी कहीं पता नहीं चला तो मुकामी पुलिस को लिखित सूचना देकर अवगत कराया। थानाध्यक्ष राजकुमार कुमार बरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया शेष अग्रिम कार्यवाही जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking