News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का विवाहिता ने लगाया आरोप, पति सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2024  |  7:41 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का विवाहिता ने लगाया आरोप, पति सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति सहित सास, नन्द एवं दो अन्य लोगों पर दहेज की मांग करने और देने से इंकार करने पर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा...

थाना क्षेत्र के करदह बाजार टोला निवासी महिला खुशबु देवी ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव में हुई है। दहेज में एक लाख रुपए और सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन पति, सास और ननद द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। चार दिन पूर्व इसी को लेकर उसे मारा पीटा गया और गाली गलौज किया गया सूचना पर पहुंची मां के साथ भी सभी ने मार पीट की। अस्पताल पर भी ससुराल के लोगों ने भला बुरा कहा।

महिला ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 352, 131 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 4 धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking