News Addaa WhatsApp Group

उपभोक्ताओं को पांच दिनों तक करना पड़ेगा अघोषित कटौती का सामना

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 14, 2024  |  5:30 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उपभोक्ताओं को पांच दिनों तक करना पड़ेगा अघोषित कटौती का सामना
  • गुरवलिया बिजली उपकेंद्र का मामला
  • क्षमता वृद्धि के लिए चल रहा है ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य
  • प्रातः आठ बजे से सायं पांच बजे के बीच कभी भी कट सकती है बिजली

तुरकपट्टी।33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया से जुड़े उपभोक्ताओं को अगले पांच दिनों तक दिन में आठ बजे से सायं पांच बजे के बीच कभी भी अघोषित कटौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि हेतु ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य चल रहा है।
बताते चलें कि उक्त उपकेंद्र पर राजापाकड़, विजयपुर, तुर्कपट्टी व बसडीला चार फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके लिए दो पांच – पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ओवरलोड की स्थिति में उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती व फाल्ट का सामना करना पड़ता था। अब उक्त ट्रांसफार्मरों में से एक की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जा रही है। उपकेंद्र के जेई योगेश गुप्ता ने बताया कि इसके लिए रविवार से स्थापना कार्य चल रहा है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

इस दौरान अर्थिंग बोरिंग व अन्य कार्य किया जाना है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्य के दौरान अघोषित विद्युत कटौती होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं प्रभावित दिनों के दौरान मोबाइल चार्ज, मोटर से पानी भरने जैसे आवश्यक कार्य समय से पूर्व कर लें। रविवार को अधिशासी अभियंता आरके सिंह व एसडीओ चंदन सिंह ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान राजन सिंह, अभिषेक शाही, राजू, प्रमोद, सूरज आदि विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking