News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: निपुण भारत का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 18, 2022  |  7:57 PM

534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: निपुण भारत का चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। निपुण भारत मिशन के तहत विकास खण्ड कप्तानगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण ब्लाक संसाधन केंद्र कप्तानगंज के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यशाला का उदघाटन मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज आशीष मिश्र ने किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि निपुण भारत अभियान भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे चलाया जा रहा है। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। प्रशिक्षण में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका से कक्षा तीन तक सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान से संबंधित ग्रेड स्तर की अपेक्षित दक्षता प्राप्त करने के लिए शासन की ओर से योजना के सफल क्रियान्वयन के लिये यह प्रशिक्षण प्रस्तावित है।  प्रशिक्षक विनोद कुमार ओझा ने द्वितीय सत्र में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों  को संबोधित किया।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

बताया कि प्रशिक्षण की अवधि चार दिन की होगी और 50-50 के दो बैच  होंगें। प्रशिक्षक एoआर पी0 पंकज कुमार सिंह,रामाश्रय दुवे ,चंद्रहास मिश्र, सूचित प्रसाद ने प्रतिभागियों को निपुण भारत मिशन के विभिन्न विंदुओं के बारे में विस्तार से बताया।हरेकृष्ण  पांडेय, जयप्रकाश मणि,पुनीत सिंह,शिखा पांडेय,हर्षिता मिश्र,वंदना राय,रंजना चौबे,अंजू,सिंह,पुरुषोत्तम पांडेय,शिवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित  रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking