कुशीनगर । मंगलवार को टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों को गोद लेकर उनका बेहतर उपचार कराने व पौष्टिक आहार देने के क्रम में विकास खंड बिशनपुरा के सीएससी परिसर में टीबी यूनिट के पर्यवेक्षको की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने टीवी मरीजो को गोद लिया।
गोद लिए टीवी मरीजों को प्रोटीन युक्त थैला जिसमें एक थैले में चना, मूंगफली का दाना ,मिक्स दाल, मक्खन लावा, किसमिस,आदि था,प्रदान किया गया ।उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने कहा कि 2025 तक टीवी मुक्त अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा।मंडल अध्यक्ष विशुनपुरा राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि गोद लिए टीवी रोगियों का जब तक इलाज चलेगा वे उन्हें पोस्टिक आहार उपलब्ध कराते रहेंगे।बिशनपुरा के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि उपचार के साथ प्रोटीन युक्त पोस्टिक आहार जरूरी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता ,नरेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल संयोजक पिपरा धनंजय तिवारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि वरुण राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल देव लाल श्रीवास्तव ,श्रीकांत जयसवाल ,धनंजय तिवारी द्वितीय ,शजमालुद्दीन अंसारी ,अजय कुमार, गोलू बाबा, बिशनपुरा सीएससी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जीशान अलीम, डॉक्टर अवधेश कुशवाहा,चीफ फार्मासिस्ट अनिरुद्ध सिंह,फार्मासिस्ट आनंद तिवारी, एलटी पूनम सत्यर्थी, एलटी संतोष गौतम ,एनएमएस ओमप्रकाश ,मौर्य बीपीएम दीपक चौधरी, सीएचओ कुसुमलता देवी, सर्वेश यादव आदि ने टीवी के मरीज सीमा, बैजनाथ ,भगवान ,रामविलास ,कलाम ,शैलेश, अभय, रामकृपाल ,करण को गोद लिया।उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जीशान अलीम ने किया जिससे भाजपा कार्यकर्ता सहित तमाम जन समूह उपस्थित रहा।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…