कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव से प्रभावित होकर नगर पंचायत सेवरही के जवाहर नगर वार्ड सभासद आशीष वर्मा ने शारदा कामर्शियल हाईस्कूल के परिसर में ट्री गार्ड के साथ पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया और उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु जन्मदिन पर पौधा लगाने की बात कही।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी ई. अजय गुप्ता, पूर्वांचल व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार, राजीव श्रीवास्तव, विजय रौनियार, अंकित मद्धेशिया, दीपक गुप्ता, अमन वर्मा, राजा कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…