कप्तानगंज/कुशीनगर । पडरौना नगर पालिका के मनोनीत सभासद एवं भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के द्वारा शशी प्रभा फार्मा रामकोला रोड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन राजेश्वर सिंह उपाध्यक्ष बीज विकास निगम व आशुतोष सिंह बहुगुणा ब्लाक प्रमुख पडरौना, जिला पंचायत सदस्य भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ गणेश पांडे ने किया । राजेश्वर सिंह ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पुण्य का काम है। मनुष्य जब स्वस्थ रहेगा तभी उस परिवार, समाज व देश का विकास होगा। डॉ आई देवा चर्म रोग ,गुप्त रोग एवं एवं यौन रोग विशेषज्ञ ने करीब 100 मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सीय सलाह दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता लालबाबू सिंह, प्रदीप गुप्ता, आरपीएन यादव, सुघन प्रसाद, जय राम प्रसाद, गुड्डू यादव, सुशील श्रीवास्तव, असरफ अली आदि उपस्थित रहे। आयोजक नीरज सिंह बिट्टू ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…