News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 1, 2022  |  5:31 PM

1,110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक हुए सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर । विकास खण्ड के अन्तर्गत विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा के प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री जगदीश पाण्डेय व ओमप्रकाश मिश्र सहायक अध्यापक की गुरुवार को अवकाश प्राप्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। एक शिक्षक तथा शिक्षक नेता के रूप में बेहतर सेवाएं देने के बाद दोनों लोग आज सेवानिवृत्त हो गये। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यालय परिसर में स्कूल के शिक्षकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डाला और दोनों को शिक्षा के क्षेत्र का कर्मयोगी बताया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

गुरूवार को विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा में दोनों अवकाश ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्य तथा शिक्षक को विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए उत्तरीय प्रदान के स्वागत किया। समारोह में शिक्षक व साहित्यकार कवि हरेकृष्ण पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय परिवार प्रधानाचार्य जगदीश पाण्डेय और सहायक अध्यापक ओमप्रकाश मिश्र की सेवाओं को हमेशा याद रखेगा। कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं उनके व्यक्तित्व का कोई सानी नहीं होता है। अध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में दोनों ने विद्यालय को जो ऊंचाईंयां दी हैं उसका वर्णन शब्दों से नहीं किया जा सकता है। विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा के प्राचार्य डा. प्रमोद पाण्डेय ने कहा की अध्यापक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। उसके व्यक्तित्व का लाभ समाज को किसी न किसी रूप में मिलता रहता है। जिनके सम्मान में समारोह आयोजित था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री तथा प्रधानाचार्य जगदीश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा समाज का पथ प्रदर्शक होता है आज नैतिक पतन के युग में भी किसी के ऊपर यदि समाज का विश्वास है तो वह सिर्फ और सिर्फ शिक्षक है ऐसे में हम शिक्षकों को भी मन वचन कर्म से शिक्षक की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए समाज की दशा और दिशा बदलने में अपना योगदान देना होगा ।

इस विदाई समारोह में प्रधानाचार्य के अवकाश ग्रहण करने के बाद शिवशरण पांडेय को प्रधानाचार्य पद का कार्य भार संभालने की बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन साहित्यविद शिक्षक नंदा पांडेय ने किया, इस अवसर पर डॉक्टर जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ,पुनीत सिंह,सौरभ पांडे ,प्रदीप मिश्रा ,रजनीश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,संतोष चौधरी,विनय दुबे,पंकज मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking