News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अंग्रेजी शराब दूकान के सेल्समैन को गोली मारकर घायल मामले का पुलिस ने किया पर्दाफास!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 1, 2022  |  4:42 PM

2,468 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अंग्रेजी शराब दूकान के सेल्समैन को गोली मारकर घायल मामले का पुलिस ने किया पर्दाफास! WhatsApp
Responsive image
  • तिनेफेडिया बाजार के अंग्रेजी शराब दुकान के मुनीब को गोली मारकर घायल करने वाले अन्तर्राज्यीय गैग का पर्दाफाश
  • दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अदद अवैध असलहा ..32 बोर पिस्टल मय दो अदद जिन्दा कारतुस व एक अदद नाजायज चाकू बरामद

कुशीनगर । तरयासुजान पुलिस ने विगत दिवस हुए अंग्रेजी शराब दूकान के सेल्समैन पर लूट के नियत से अज्ञात हमलवारों द्वारा हुए हमले का खुलासा करते हुये दो अंतरप्रांतीय अभियुक्तों को अबैध असलहे व चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दबोचने में कामयाबी पायी है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

यह है पूरी घटना:

बीते मार्च के चौदह तारीख को थाना तरयासुजान के चौकी तिनफेडिया के कस्बा तिनफेडिया बाजार में स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब के दुकान के मुनीब को अज्ञात बदमाशो द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था । उक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/22 धारा 307 भादवि का अभियोग अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था । उक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान कपिलदेव चौधरी को निर्देशित किया गया था , साथ ही घटना में संलिफ्त अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गये थे। जिसके तहत उपरोक्त अभियोग में थाना तरया सुजान की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। औऱ उक्त घटना की सफल खुलाशे शुक्रवार को तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा किया गया है।

मीडिया को जारी प्रेस नोट में बताया गया है की स्थानीय थाना क्षेत्र के तिनफेडिया रानी की बगिया में शुक्रवार को सुबह पुलिस टीम को यह जानकारी हाथ आयी की दो ब्यक्ति सन्देह के स्थिति में उक्त स्थान पर खड़े है जो किसी को प्रतीक्षा कर रहे है,जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुँची तो मनीष कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जलालपुर थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार उम्र करीब 22 वर्ष, सक्षम कुमार पुत्र अमरदीप शर्मा निवासी बथनाकुटी जनपद कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार उम्र करीब 21 वर्ष वहाँ मौजूद मिले, जो पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास किये जिनको दौड़ा कर पुलिस टीम ने दबोच लिया। जिनके कब्जे से एक अदद मोटरसाईकल स्पेलन्डर प्रो वाहन संख्या UP57R1260 , एक अदद पिस्टल .32 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतुस, एक अदद नाजायज चाकू मिलने के बाद बरामदगी व गिरफ्तारी के बाद पंजीकृत अभियोग में जेल भेज दिया गया।

यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान , उ0नि0 सुनील कुमार ,उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना , हे0का0 राजकुमार राय , का0 आदित्य सिंह, का0 जयप्रकाश कुमार , का0 सुशील कुमार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking