News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आर. एस. एस. का पथ संचलन 3 अप्रैल को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  5:37 PM

677 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आर. एस. एस. का पथ संचलन 3 अप्रैल को

कसया/कुशीनगर। कोई भी राष्ट्र तभी तक जीवित है जब तक कि वहाँ की संस्कृति जीवित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही अपने राष्ट्र और संस्कृति के लिए सदैव कार्यशील रहता है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

भारतीय नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होता है, इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी प्रारम्भ होता है तथा संघ संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस भी इसी तिथि को होता है। संघ के स्वयंसेवक वर्ष प्रतिपदा जो 2 अप्रैल को है, अपनी शाखाओं पर आद्य सर संघचालक प्रणाम करेंगें तथा 3अप्रैल को कसया नगर में पथ संचलन निकालेंगे। पथ संचलन में संघ के सभी अनुषांगिक संगठन विद्या भारती, संस्कार भारती,सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, किसान संघ, अधिवक्ता संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, आयुर्वेद परिषद, संस्कृत भारती इत्यादि के प्रमुख व्यक्ति सम्मिलित होंगें।

पथ संचलन 3 अप्रैल को श्रीरामजानकी मठ कसया से अपरान्ह 2.30 से प्रारम्भ होगा तथा संचलन के उपरांत सायं 3.30 से श्रीरामजानकी मठ पर प्रांत प्रचारक श्री सुभाष जी के द्वारा बौध्दिक होगा। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।उक्त कार्यक्रम की जानकारी वरिष्ठ स्वयं सेवक मनीष श्रीवास्तव ने दीं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking