News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: परिषदीय विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 14, 2021  |  9:37 PM

771 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: परिषदीय विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र के बरवा महादेवा के ग्रामीणों ने कप्तानगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन कर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांगों का ज्ञापन एसडीएम कोमल यादव को सौपा।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

मंगलवार को तहसील पर ग्राम सभा बरवां महादेवा के ग्रामीण एकत्रित होकर जमकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और राज्य की कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के गाटा संख्या 26 27 28 32 में स्थित है जिस पर उत्तर व पूर्व दिशा में स्थित रोड की तरफ ग्राम पंचायत के ही कुछ दबंग व बाहुबली व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर सटर युक्त लोहे की दुकान का निर्माण किया गया है। जिसके संबंध में निर्माण के समय ही सभी उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया गया था। मगर निर्माण किए दबंगों के धन बल के दबाव में विभाग ने कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं किया। अगर यथा शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम लोग व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। मांगों का ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम कोमल यादव ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस दौरान जितेंद्र कुशवाहा रामभरोसा प्रसाद ओमप्रकाश कुशवाहा जनार्दन गौतम मनोज गौतम ठाकुर प्रसाद विश्वनाथ सिंह महेश सिंह परमहंस यादव सुरेश सिंह श्रवण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking