News Addaa WhatsApp Group Join करें

कार्तिक पूर्णिमा पर सामाजिक कुंभ स्थल पर नारायणी में श्रद्धालु लगा रहे डुबकी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 15, 2024  |  9:47 AM

340 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कार्तिक पूर्णिमा पर सामाजिक कुंभ स्थल पर नारायणी में श्रद्धालु लगा रहे डुबकी WhatsApp
Responsive image
  • चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, समाजसेवी अजय साहनी श्रद्धालुओं के सेवा भाव में जुटे

खड्डा/कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर श्रद्धालुओं ने नारायणी में डुबकी लगा रहे हैं। घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद सहित स्वयंसेवक घाट व मार्गों की साफ- सफाई कराकर कार्तिक पूर्णिमा स्नान में सहयोग में जुटे हुए हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शुक्रवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा में स्नान, दान का विशेष महत्व है। आज ही के दिन देव दीपावली भी है। इसे लेकर पौराणिक समय से ही नारायणी में स्नान, दान का कार्यक्रम होता रहता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने इसे लेकर तैयारियां शुरू की और सड़क के आस पास के किनारों की साफ सफाई कराई और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इस व्यवस्था में लगे हुए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही नारायणी स्नान करने के लिए बड़े बुजुर्ग, महिलाएं सहित परिवार के श्रद्धालु लोग गंगा स्नान के लिए पनियहवा के सामाजिक कुंभ स्थल पर नारायणी में डुबकी लगा सकल समाज के कल्याण हेतु प्रार्थना कर रहे हैं।

इस दौरान सेवा भाव से समाजसेवी अजय साहनी, दीपलाल साहनी, राकेश साहनी आदि जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में खड्डा पुलिस तैनात है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking