News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने लगाई पाठशाला, साइबर अपराध से बचने का बताए ट्रिप्स…सुरक्षा एवं संरक्षा अभियान के क्रम में किया जागरूक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 14, 2024  |  7:28 PM

156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक ने लगाई पाठशाला, साइबर अपराध से बचने का बताए ट्रिप्स…सुरक्षा एवं संरक्षा अभियान के क्रम में किया जागरूक

कुशीनगर । गुरुवार को जिले की साइबर थाने की पुलिस ने बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों,संविलयन विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों,शिक्षिकाओं को “सुरक्षा एवं संरक्षा” अभियान के तहत साइबर अपराध के सम्बन्ध जागरुक करते हुए साइबर अपराध से बचने के लिए सुरक्षा की ट्रिप्स साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत द्वारा साझा किया गया।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में “सुरक्षा एवं संरक्षा” अभियान के क्रम में गुरुवार को साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत के अगुवाई में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अर्जुनहा कुशीनगर में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों,संविलयन विद्यालयों एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित राजकीय,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों,शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी एवं साइबर से सम्बन्धित होने वाले क्राइम पर विस्तृत रुप से चर्चा किया गया।

इंस्पेक्टर साइबर स्पेशलिस्ट मनोज कुमार पंत ने अपनी जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड,डेविड कार्ड,क्रेडिट कार्ड, ओलेक्स फ्राड, वालेट,यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के संबंध साइबर अपराध एवं सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, ATM कार्ड बदलकर होने वाले फ्रॉड, बायोमैट्रिक फ्रॉड, यूपीआई सम्बन्धी फ्रॉड, फोन काल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, पालिसी, चिट फण्ड,लाटरी का लालच देकर होने वाले फ्रॉड, आनलाइन एप्प के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से सम्बन्धित फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

आयोजित पाठशाला में साइबर पुलिस टीम द्वारा इसके अतिरिक्त गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking