News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्रिकेट का महाकुंभ: दाहूगंज चकला फील्ड पर 15 से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 14, 2025  |  6:43 PM

1,376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्रिकेट का महाकुंभ: दाहूगंज चकला फील्ड पर 15 से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहूगंज बाजार स्थित चकला फील्ड, कुशीनगर में सोमवार 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजक मंडल को विभिन्न जिलों की राज्य स्तरीय क्रिकेट टीमों के प्रतिभाग की संस्तुति प्राप्त हो चुकी है, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन मैच की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

प्रतियोगिता के आयोजक एवं ठाकुर रोड लाइन्स के प्रबंध निदेशक मृत्यंजय ठाकुर उर्फ बुलेट भैया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बताया गया कि प्रतियोगिता के संयोजक प्रधान संघ ब्लाक तमकुहीराज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रजनीश कुमार राय हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह प्रतियोगिता संपन्न होगी।

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह होंगे, जो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह व्याप्त है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking