News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : लगभग 204656 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की -सीएमओ ने आधा दर्जन बूथों का किया निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 14, 2025  |  6:46 PM

390 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : लगभग 204656 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की -सीएमओ ने आधा दर्जन बूथों का किया निरीक्षण

पड़रौना,कुशीनगर। जनपद में पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सीएमओ डॉ चंद्रप्रकाश द्वारा राजकीय महिला चिकित्सालय में बच्चों क़ो पोलियो की खुराक पिलाकर की।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

उन्होंने बताया कि 0-5 वर्ष तक क़े सभी बच्चों क़ो जनपद क़े हर ग्राम एवं मोहल्ला मे लगे बूथ पर बच्चों को बुलवा कर पोलियो कि खुराक अधिक से अधिक पिलाने क़े लिए अपील की। अभियान में लगे सभी कर्मीयों क़ो निर्देशित किया कि बच्चो क़ो अधिक से अधिक संख्या बूथों पर पोलियो खुराक पिलाने क़े लिए प्रेरित करें। जनपद में कुल 1554 पोलियों बूथों पर 204656 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी। जनपद में पूरे अभियान के दौरान 596359 बच्चों को पोलियों खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जिसमें बूथ वाले दिन का लक्ष्य 235828 बच्चों को पोलियो खुराक देने का था जिसके सापेक्ष उपलब्धि लगभग 86 प्रतिशत रही।

सीएमओ द्वारा जनपद के आधा दर्जन से ज्यादा बूथों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें तुर्कपट्टी एवं नेबुआ नौरंगिया के बूथ प्रमुख रहे जहाँ सभी कर्मचारी अपने ड्यूटी पर उपस्थित मिले। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिये और आप सभी प्रयास करे कि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके।इस मौके पर जिला प्रतिराक्षण अधिकारी डॉ मुकेश यादव,शाहबाज़ मिन्हाज,गुरु प्रसाद,सत्य प्रकाश व विनोद शाह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking