News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: आठ सौ तेरह लीटर अवैध शराब किया गया नष्ट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 18, 2025  |  6:58 PM

255 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आठ सौ तेरह लीटर अवैध शराब किया गया नष्ट WhatsApp
  • न्यायालय के आदेश पर 06 लाख 83 हजार रुपये की 813.40 लीटर अवैध शराब किया गया नष्ट

कसया। शनिवार को थाना कसया पर आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2023-2024 के कुल 48 मुकदमों में बरामद अवैध अंग्रेजी, देशी व कच्ची शराब कुल लगभग आठ सौ तेरह लीटर को न्यायालय के आदेश पर नष्ट गया किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में एएसपी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय द्वारा थाना कसया पर वर्ष 2023-2024 के कुल 48 मुकदमों में बरामद अवैध अंग्रेजी, देशी व कच्ची शराब को नष्ट कराने का आदेश न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया कुशीनगर प्राप्त किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में शनिवार को थाना परिसर में जेसीबी से गढ्ढा खुदवा कर कुल 48 मुकदमों में बरामद अवैध देशी व कच्ची तथा अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये कुल माल 48 मुकदमा तथा 813.40 लीटर शराब कुल कीमत लगभग 06 लाख 83 हजार रुपये है।

इस दौरान सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह,अभियोजन अधिकारी कुशीनगर देवेश शुक्ल, थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, अपराध निरीक्षक कसया विज्ञानकर सिंह, एसएसआई प्रविन्द कुमार राय, हेड मोहर्रिर नागेन्द्र सिंह, हेड मोहर्रिर चन्द्रजीत यादव,सुरेश यादव लिपिक कार्यालय मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking