News Addaa WhatsApp Group Join करें

गौ-तस्करी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में की गयी कार्यवाही

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 18, 2025  |  7:17 PM

190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गौ-तस्करी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में की गयी कार्यवाही WhatsApp
Responsive image

कसया। कसया पुलिस ने गौ-तस्करी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही की है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ बनाये जाने व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को बिहार व अन्य जगहों पर गाय, बैल, साड़ व बछड़ो की तस्करी करने वाले गैंग के अभियुक्त मोहम्मद परवेज पुत्र रफीकुद्दीन नि0 लखीपुरा थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ व रिजवान पुत्र इकराम निवासी कस्बा लावड़ थाना इचौली जनपद मेरठ और सलमान पुत्र इरफान निवासी सरायदरीन थाना हयातनगर जनपद सम्भल और मोहम्मद अरशद पुत्र नईम निवासी कोट गरवी थाना कोतवाली संभल जनपद संभल के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों व गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न जगहों से पशुओं (गाय, बैल, साड़ व बछड़ों) की गौ तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित किया जाता है। दिनांक 24.05.2022 को मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 27 राशि गोवंशीय पशु व 01 अदद कंटेनर बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 0396/2022 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत है।

गैंगलीडर मोहम्मद परवेज पुत्र रफीकुद्दीन उपरोक्त नें अपने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर गौ-तस्करी करने जैसे संज्ञेय अपराध कारित करते है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक एक भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये जिनके विरूद्ध आज थाना हाजा पर 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking