News Addaa WhatsApp Group

कसया: शान्तिपूर्ण पूर्वक सम्पन्न हुआ बी.डी.सी का उपचुनाव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 4, 2022  |  8:06 PM

509 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शान्तिपूर्ण पूर्वक सम्पन्न हुआ बी.डी.सी का उपचुनाव

सपहा/कुशीनगर। विकास खंड कसया के ग्राम नौगावा माधोपुर निर्वाचन क्षेत्र 3 का उपचुनाव गुरुवार को शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। निर्वाचित क्षेत्र 3 से क्षेत्र पंचायत(बी.डी.सी) अंजू देवी पत्नी कस्तुरचंद जायसवाल द्वारा त्याग पत्र देने के कारण रिक्त हुए स्थान के लिए वृहस्पतिवार को शान्ति पूर्वक मतदान हुआ,इस दौरान ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मी और पुलिस कर्मी पुरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नायब तहसीलदार कसया आशीष कुमार गुप्ता द्वारा सुबह से ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण व जायजा लेते रहे,गुरुवार को सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चला।शासन द्वारा मठिया माधोपुर के वार्ड 1 से 6 तथा नौगांवा के वार्ड संख्या 7 से 11 तक दोनों ग्रामपंचायतो से मिलाकर एक क्षेपस निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 को बनाया गया था जहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव भी हुआ था निर्वाचित सदस्य दो जगह से निर्वाचित हुई थी जिससे एक क्षेत्र पंचायत क्षेत्र से त्यागपत्र देना पड़ा। त्याग पत्र के बाद रिक्त स्थान के लिए नामांकन बीते 21जुलाई को इस क्षेत्र से 5प्रत्यासियो ने क्रमशः जनार्दन पाल, इबारत अंसारी, दिनेश जायसवाल, वीरेंद्र कुशवाहा,कस्तुरचंद ने पर्चा दाखिल किया था किन्हीं कारणों से कस्तुरचंद जायसवाल ने अपना पर्चा वापस कर लिया था। बुथ संख्या 1 पर 782 के सापेक्ष 436 बुथ संख्या 2 पर 477 के सापेक्ष 155 तथा बुथ संख्या 3 पर 821 के सापेक्ष 315 मतदाताओं ने मतदान किया था.

इस दौरान निरीक्षक उमेश कुमार एसआई ओमप्रकाश सिंह,अखिलेश सिंह, कांस्टेबल राजेश सिंह, समेत पुलिसकर्मी तीनो बुथो पर मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking