News Addaa WhatsApp Group

कसया: ठंड में बृद्धजनों के स्वास्थ्य का रखे विशेष ख्याल : सीएमओ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2024  |  6:14 PM

9 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: ठंड में बृद्धजनों के स्वास्थ्य का रखे विशेष ख्याल : सीएमओ
  • बृद्धाआश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 82 बृद्धजनों का हुआ परीक्षण
  • चार टीबी रोगियों को दी गयी पोषण की पोटली

कसया/कुशीनगर। सीएमओ कुशीनगर के निर्देश पर स्थानीय नगरपालिका परिषद में स्थित बृद्धाआश्रम में मंगलवार को सीएचसी कसया की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर आश्रम में निवास कर रहे 82 बृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दिया गया।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ में डेस्टिनी 110 सीसी स्कूटर का भव्य लोकार्पण, यश...

स्वास्थ्य शिविर में अपराह्न लगभग 1 बजे सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया पहुँचकर निरीक्षण किया गया तथा वहाँ उपस्थित बृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी। उन्होंने आश्रम में कार्य कर रहे कर्मचारियों से कहा कि ठंड का मौसम है ऐसे में बृद्धजनों का विशेष ख्याल रखे तथा किसी भी प्रकार की सेहत से जुड़ी समस्या हो तो तत्काल सीएचसी पर सूचना दे ताकि उनका समय पर उपचार हो सके। उनके द्वारा स्वास्थ्य टीम के चिकित्सक एवं कर्मचारियों से भी पूछताछ किया गया। शिविर के दौरान ही चार बृद्धजन जो टीबी का उपचार ले रहे उन्हें प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार की पोटली भी सीएमओ द्वारा दिया गया तथा उन्हें कहा गया कि दवा के साथ इसका नियमित सेवन करे जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सकेंगे। शिविर में 19 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा 23 बृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

चिकित्सीय टीम में आरबीएसके के डॉ संजय सिंह,डॉ सावित्री सिंह,विक्रांत यादव,मीरा दुबे,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र,नेत्र परीक्षण अधिकारी आनन्दपाल सिंह,आयुष्मान मित्र वंदना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। बृद्धा आश्रम की प्रबन्धक रागिनी सिंह रज्जू द्वारा सीएमओ सहित स्वास्थ्य टीम का स्वागत किया गया।

इस दौरान बृद्धा आश्रम में कार्यरत कर्मचारी ऋषभ कपूर,सुजीत कुमार दास,रमावती,मनोज पांडेय,रुचि मल्होत्रा,सरिता,ममता,छाया,अरुण कुमार राव,रुद्र प्रताप सिंह,पूजा मद्देशिया,तूफानी, संजय,सरस्वती सहित सभी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में डेस्टिनी 110 सीसी स्कूटर का भव्य लोकार्पण, यश ऑटोमोबाइल्स ने उपभोक्ताओं को दी नई सौगात
सलेमगढ़ में डेस्टिनी 110 सीसी स्कूटर का भव्य लोकार्पण, यश ऑटोमोबाइल्स ने उपभोक्ताओं को दी नई सौगात

कुशीनगर। बुधवार को उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित प्रमुख कस्बा सलेमगढ़ में यश ऑटोमोबाइल्स…

तमकुहीराज : लग्जरी कार से दो लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद
तमकुहीराज : लग्जरी कार से दो लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबनी बंजरावा पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार…

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुआ संपन्न
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुआ संपन्न

बोदरवार/कुशीनगर :- क्षेत्र के बनकटा बाजार मे आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद…

हनुमानगंज: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म पाक्सो के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हनुमानगंज: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म पाक्सो के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking