News Addaa WhatsApp Group

कसया: विद्यालय में बच्चों का सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2023  |  4:41 PM

491 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विद्यालय में बच्चों का सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
  • बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय तत्पर – मनीष

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के टेकुआटार स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों के साथ बच्चों के उनके सराहनीय कार्य के लिए एवं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस दौरान अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया । इस अवसर पर प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा नित नये आयाम प्राप्त करने एवं विद्यालय सभी प्रकार से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। प्रधानाध्यापक राजन कुमार गुप्ता ने कहा कि स्कूल के सभी बच्चों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय को सही शिक्षा नीति का उत्कृष्ट नमूना बताया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चो के हाथों में है उनका सही मार्गदर्शन ही यह प्रदर्शित करता है कि विद्यालय में दिन-प्रतिदिन उन्नति हो रही है। विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा आकृति मद्धेशिया को पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साईकिल देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में आयुषी गुप्ता धीरज यादव अर्चना मदेशिया अंशिका अनुभवी ओझा आर एन यादव आराध्या शारजाहा खातून कृष्णा राव को भी घड़ी व मेडल से पुरस्कृत किया गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l

इस दौरान संदीप कुशवाहा,शैलेश प्रजापति, जुनैद खान, प्रदुम्न यादव, अमित राव, अमित कुमार, आरती पासवान, सीमा मिश्रा,आंचल यादव, व्यास,अनिल, रविन्द्र,जितेंद्र आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking