News Addaa WhatsApp Group

कसया: एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने ली पद एवं  गोपनीयता की शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 3, 2023  |  6:54 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने ली पद एवं  गोपनीयता की शपथ
  • बार व बेंच के सामजंस्य से वादकारियों का हित होगा-जिलाजज अशोक कुमार

कसया/कुशीनगर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के परिसर में जिला जज अशोक कुमार सिंह ने एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।शुक्रवार की सायं एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए अपने संबोधन में जिला जज अशोक कुमार सिंह ने एल्डर कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार व बेंच के सामजंस्य से वादकारियों का हित होगा।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इसके लिए आप सभी को मिलजुलकर सहयोग करना होगा। कसया व पडरौना मेरी दो आंखें हैं। जबसे मैं जनपद में आया तो  न्यायिक सक्रियता व अधिवक्ता व वादकारियों के हित में कार्य किया। इसी क्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन नितिका महाजन, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय शशि किरन, बारसंघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, अशोक राय, रविन्द्र मणि, राकेश तिवारी, ओंकार पाण्डेय, अरविंद पाठक, अनिल तिवारी ने संबोधित किया।आयोजक गण ने अतिथियो का स्वागत किया। जिला जज ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बद्री नारायन दुबे व सदस्य गण शम्भू सिंह, राम प्रवेश शर्मा, विष्णु चन्द शर्मा, परमानंद यादव आदि को  शपथ दिलाई गई।

इस दौरान  बेनेट क्लब अध्यक्ष ईश्वर चन्द सिंह , चन्द्रशेखर शुक्ला, सुबाष चन्द दुबे, ओमप्रकाश द्विवेदी, ज्ञान चन्द द्विवेदी,  संजय मिश्रा , सुबाष उपाध्याय, अर्जुन गुप्ता, जितेंद्र पटेल, अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, संचालन दिन दयाल मल्ल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking