News Addaa WhatsApp Group

कसया: युवक ने मारपीट क़र 85 हजार रुपया छीनने का लगाया आरोप…पुलिस ने छिनैती के घटना को बताया फर्जी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 7, 2023  |  7:48 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: युवक ने मारपीट क़र 85 हजार रुपया छीनने का लगाया आरोप…पुलिस ने छिनैती के घटना को बताया फर्जी

कसया/कुशीनगर । स्थानीय थाना अंतर्गत नगर के सपहाँ मार्ग स्थित एक ई- रिक्शा एजेंसी पर  नगदी रूपये लेकर खरीदने गये युवक ने एक व्यक्ति पर मारपीट क़र रुपया छीनने का आरोप लगाया है l सूचना मिलने पर जाँच पड़ताल में पहुंची पुलिस ने रूपये छिनैती की घटना को फर्जी बताया है l मिली जानकारी व थाने में दिए गये तहरीर के अनुसार दीपक चौहान पुत्र लक्ष्मन चौहान निवासी वार्ड न .12 बीर अब्दुल हमीद नगर भलूही मदारी पट्टी थाना कसया ने  सन्नी पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी वार्ड न.18श्यामा प्रसाद मुख़र्जी नगर कसया पर आरोप लगाया है कि नगर के सपहाँ रोड स्थित अंदाज एजेंसी पर नया गाड़ी खरीदने के लिए शाम को लगभग 4:20बजे नगद 85हजार रूपये लेकर गया था कि वहाँ पहले से मौजूद सन्नी पुत्र विरेन्द्र  द्वारा मारपीट घायल क़र के रुपया 85हजार छीन लिया और फरार हो गया l उक्त घायल युवक के इलाज हेतु सीएचसी लाया गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पीड़ित युवक से पूछ -ताछ कर जाँच कार्यवाही में जूट गयी l पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर  कार्यवाही की मांग किया है l

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

इस सम्बन्ध में थाना कसया  प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय से जानकारी लेने पर श्री राय ने  बताया कि दोनों ई -रिक्शा चालक है, और नंबर लगाने के लिए मारपीट कर लिए l रूपये कई  छिनैती  की घटना फर्जी है l मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रहीं है l

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking