कप्तानगंज/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर बरडीहा चौराहे से होकर हाटा पिपराइच मार्ग पर जोड़ने वाली पिच मार्ग पर हल्की बरसात में जलजमाव की शिकार हो जाती है ।
बता दें कि यह पीच मार्ग पिपराइच कप्तानगंज मुख्य मार्ग से होकर हाटा पिपराइच मार्ग को भी जोड़ती है। जिससे दर्जनों से अधिक गांवों के लोगो का आवागमन होता है। जहां हल्की सी बारिश में सड़क पर गंदा पानी इकट्ठा हो जाने के कारण चौराहे के दुकानदारों एवं राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी की दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है।सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हो रही है।यह गंदा पानी मार्ग को भी बदबू सहित कीचड़युक्त बना दिया है। जिससे इस मार्ग से आना जाना मुश्किल हो गया है। वाहनों के आवागमन से गन्दे पानी से लोगों के कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि सड़क में गढ्ढा और जल निकासी का उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात में गंदा पानी का जमाव हो रहा है।जो आए दिन लोगों के दुस्वारियों का कारण बना हुआ है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…