News Addaa WhatsApp Group Join करें

ठगों ने महिला से बीस हज़ार उड़ाए…कागज की गद्दी देकर रूपये की ठगी

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 17, 2025  |  9:05 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ठगों ने महिला से बीस हज़ार उड़ाए…कागज की गद्दी देकर रूपये की ठगी

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली मे पीएनबी बैंक से रूपये निकालने आई महिला से सुकरौली नहर के पास ठगों ने बीस हज़ार रूपये की ठगी कर डाली। जब महिला ने ठगों द्वारा दी गई कागजो की गड्डी खोली तो सच्चाई का पता चला।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

बताते चले कि जोल्हनिया निवासी केसरी देवी पत्नी जगलाल चौहान बैंक से पैसे निकालने गई। वहां एक ठग जो निकासी फॉर्म भरने के बहाने महिला से मेलजोल बढ़ाकर विश्वास मे लिया। साथ ही नहर रोड पर ठगों ने एक कागज़ का बंडल दो लाख रूपये बताते हुए, थमा कर बीस हज़ार रुपये किसी दुकानदार से हिसाब करके जल्दी आने की बात कहकर ले लिए। झांसे मे आई महिला को जब शक हुआ और उसने बंडल खोल कर देखा तो कागज़ो की गड्डी निकली।

महिला के शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गए। समाचार लिखें जाने तक महिला द्वारा कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking