News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: रात के अंधेरे में हो रहा बालू का अवैध खनन, खनन माफिया मालामाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 4, 2023  |  9:31 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रात के अंधेरे में हो रहा बालू का अवैध खनन, खनन माफिया मालामाल WhatsApp
Responsive image
  • थाने के एक चर्चित हेड कांस्टेबल के सह पर हो रहा अवैध धंधा

खड्डा/कुशीनगर। जब पूरी दुनियां सोने में व्यस्त हैं तो रात के अंधेरे में खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल में बालू खनन का अवैध धंधा फल- फूल रहा है। इस धंधे को अंजाम देने में थाने के एक चर्चित हेड कांस्टेबल का नाम सामने आ रहा है। अब देखना है कि पुलिस व खनन विभाग की नजर में इस अवैध खनन पर लगाम लगाया जा रहा है, या नहीं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल में बालू का अवैध कारोबार वर्षों से फल फूल रहा है। जब कभी प्रशासन या खनन की नजर पड़ती है तो इसे रोक दिया जाता है। सूत्रों ने बताया है कि सोमवार की रात दर्जनों टैक्टर -ट्राली पर अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है तब जब इसकी भनक किसी को नहीं है और रात के अंधेरे में काला कारोबार कर थाने का एक चर्चित हेड कांस्टेबल जो वर्षों से इस क्षेत्र में बना हुआ है उसके सह पर इस कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि रात में दर्जनों ट्रालियों पर बालू लोड़ कर रात के अंधेरों में ही इसे ठिकाने लगा दिया जा रहा है। इसके पीछे किसका हाथ है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन फिलहाल पुलिस, राजस्व एवं खनन विभाग इस खनन से अनजान बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking