News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सनातन धर्म की पहचान है गोस्वामी- संत राम बालक दास त्यागी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2022  |  5:36 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सनातन धर्म की पहचान है गोस्वामी- संत राम बालक दास त्यागी
  • आपसी मतभेद भुलाकर समाज को एकजुट करना होगा – आशुतोष गिरि
  • गोस्वामी समाज का सम्मेलन संपन्न

कुशीनगर। पडरौना नगर स्थित गायत्री शक्ति पींठ पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम गोस्वामी समाज का सम्मेलन गुरु गोरक्ष नाथ गोस्वामी महासंघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष रामबृक्ष गिरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसका संचालन सुशीला गिरि ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत रामबालक दास त्यागी व राष्ट्रीय अधक्ष आशुतोष गिरि उर्फ मुन्ना गिरी रहे। सोमवार को गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के नेतृत्व में गोस्वामी समाज का सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने जगत गुरु शंकराचार्य का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक एडवोकेट बासुदेव गिरि, संतोष गिरि, सत्यनारायण गिरि ने सभी अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महंथ रामबालक दास त्यागी ने कहा कि गोस्वामी समाज ही सनातन धर्म की पहचान है। जब तक समाज में शिक्षा का विश्वास नहीं होगा, तब तक समाज का विकास होना संभव नहीं है। हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाज में एकता का परिचय देना होगा तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाकर एकजुट रहकर समाज को विकासशील बनाने का संकल्प लेना होगा।

आपके लिए और..- जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का...

वहीं गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष गिरि ने कहा कि देश में रहने वाले सभी पांच छः करोड़ शिव वंशज, शैव मतावलंबी देवाधिदेव महादेव को मानने वाले सनातन संस्कृति व धर्म के रक्षक गोस्वामियों को अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने,तथा दशा – दिशा तय करने हेतु दृढ संकल्पित होकर गोस्वामी समाज को राजनीति में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गंभीर चिंतन मनन और मंथन करते हुए सोचना होगा कि आखिर हमसे भी कम जिन जातियों की जनसंख्या है आखिर वे सफल कैसे है । कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि सलील गिरी, सुरेन्द्र गिरी,सुदामा गिरि, डाक्टर गौरव भारती,शिक्षक ओमप्रकाश गिरि,चंद्रभूषण पर्वत, बबलू पर्वत जिलाध्यक्ष देवरिया, पूर्व शिक्षक व वक्ता दरोगा गिरि, महंत राजकुमार गिरि कुबेरस्थान, सिंहासन गिरी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा के पी कुशवाहा, डा रिजमामुल हक तथा डा राजेश गिरी को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में लोक गायक अजय गिरी ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान दिग्विजय गिरि, रामवृक्ष गिरि पूर्व विधायक प्रतिनिधि फाजिलनगर तथा गोस्वामी पुरुषोत्तम गिरि शास्त्री, अवधेश गिरि, अजय गिरि, देवानद गिरि, लल्लन गिरि, भानुप्रताप गिरि,अमरेंद्र पूरी, जनार्दन गिरि ग्रामप्रधान, देवानंद गिरि, रामप्रीत गिरि, मृत्युंजय गिरि, धनंजय गिरि, नर्वदेश्वर गिरि, चंदन गिरी, कन्हैया गिरि, अशोक गिरि, अमला गिरि, राजू गिरि, राजकुमार गिरि, गंगा गिरि, दिनेश्वर गिरि, हरिंद्र गिरि, प्रदीप गिरि, अरुण गिरि आदि सकड़ो गोस्वामी बंधु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन
जनसेवक पवन दूबे द्वारा पनियहवा में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…

रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking