Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

खड्डा: अवैध बालू तस्करी ने ली एक किशोर मजदूर की जान, ट्राली पर बैठे दो अन्य मजदूर घायल

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Dec 27, 2024, 5:53 PM IST • अब तक 249 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • तहसीलदार की गाड़ी देख रफ्तार में भागा ड्राइवर, पनियहवा गांव के मोड़ पर हुई दर्दनाक घटना

खड्डा/कुशीनगर। अवैध बालू खनन से ट्राली पर सवार एक नाबालिग मजदूर युवक की ट्राली के पहिए से दबकर मौत हो गई। दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना पनियहवा तिराहे के पास की है जहां तहसीलदार की गाड़ी देख एक बालू लदी ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित रफ्तार से भाग रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल के समीप कर्महवां मौजे में रात के अंधेरे में अवैध बालू तस्करों की चांदी रहती है। सेटिंग कर बालू तस्कर रात में ट्रैक्टर ट्रालियों से बालू बेंचकर मुनाफा कमा रहे हैं। गुरुवार की देर रात्रि तहसीलदार रैन बसेरा के निरीक्षण में निकले थे उनकी गाड़ी देख बालू लदी ट्राली का ड्राइवर भागने लगा और तेज रफ्तार से पनियहवा ढाले से गांव में भाग रहा था, इसी दौरान मोड़ पर बालू लदी ट्राली पर बैठे तीन मजदूरों में किशोर नीरज निषाद 17 वर्ष निवासी पनियहवा का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली से नीचे गिर गया जिसके बाद चक्के से दबकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महेन्द्र उम्र 42 वर्ष एवं मुरारी 35 वर्ष निवासी वार्ड संख्या 15 नगर पंचायत छितौनी ट्राली से छिटककर दूर गिर गए जिससे महेंद्र का पैर टूट गया और मुरारी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल दो मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पिता बंगाली प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है।

Advertisement

पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है जिसका फुटेज भी वायरल हो रहा है। एसडीएम ऋषभ पुण्डीर का कहना है कि तहसीलदार रैन बसेरा के निरीक्षण में गए थे, उनकी गाड़ी देख चालक अनियंत्रित और तेज रफ्तार में भागने लगा, मोड़ पर ट्राली पर बैठा युवक गिर गया जिससे पहिए से दबकर नीरज की मौत हुई है। घटना के सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ उमेश चन्द्र भट्ट का कहना है कि प्रशासनिक गाड़ी देख अवैध रूप से बालू लदी ट्रैक्टर का चालक भागने लगा। ट्राली पर बैठे किशोर की चक्के से दबकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पनियहवा तिराहे को किया जाम

शुक्रवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम से शव घर आने पर स्थानीय आक्रोशित लोगों ने पनियहवा चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग गरीब परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और बालू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग करने लगे। एसडीएम ऋषभ पुण्डीर मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi