News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: चोरी की घटना का सफल अनावरण! चोरी के सामान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार व एक बाल अपचारी अभिरक्षा में

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 27, 2024  |  6:41 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: चोरी की घटना का सफल अनावरण! चोरी के सामान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार व एक बाल अपचारी अभिरक्षा में WhatsApp
Responsive image

कसया। कसया पुलिस ने ट्रकों से कल पुर्जे और अन्य समान चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एवं एक बालअपचारी को अभिरक्षा में लेकर शुक्रवार को कसया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। चोरी की आठ ट्रक की बैट्री, दो मोटर पम्प, एक स्टेपनी, घटना में प्रयुक्त एक ट्रक व एक अवैध तमन्चे के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार किया है व एक बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया गया है।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

मिली जानकारी के मुताबिक, कसया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0822/2024 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस थाना कसया कुशीनगर व मु0अ0सं0 0825/2024 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है व एक नफर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। शातिर चोरों की पहचान इब्राहिम अंसारी पुत्र शौकत अली निवासी बनवरिया थाना तमकुहीराज व अकबर खान पुत्र अली आजम खान निवासी गाजीपुर बैरियर थाना तमकुहीराज व सलमान पुत्र रमजान निवासी लतवाचट्टी थाना तमकुहीराज के रूप में हुई है। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से चोरी का कुल आठ बैट्री, दो मोटरपम्प, एक स्टेपनी, घटना में प्रयुक्त एक ट्रक व एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त इब्राहिम अंसारी का अपराधिक इतिहास भी है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग अपना ट्रक लेकर ऐसा स्थान चिन्हित करते है जहाँ पर ट्रक खड़े होते है उस स्थान पर अपना ट्रक लगाकर उसका पहिया व अन्य उपकरण खोलने बनाने का बहाना एक व्यक्ति द्वारा किया जाता है तथा शेष व्यक्तियों द्वारा आस-पास खड़े ट्रकों से बैट्री और अन्य कलपुर्जे चोरी से खोलकर तथा अन्य सामानों की चोरी कर लेते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई गौरव श्रीवास्तव चौकी प्रभारी कस्बा, एसआई रूपेन्द्र पाल सिंह, एसआई कुलदीप मौर्य, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव,राजेश यादव, कॉन्स्टेबल अभिषेक मौर्य, महेन्द्र कुमार, आलोक यादव, संदीप गौड़, अतुल कुमार, बृजेश कुशवाहा शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking