खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम वैभव मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 31 मामले आए जिसमें 3 मामलों का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को एडीएम वैभव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व के 11, पुलिस विभाग के 5, पुलिस और राजस्व के 2, विकास विभाग के 3 एवं अन्य से 10 कुल 31मामले आए जिसमें 3 मामलों का मौके से निस्तारण करा दिया गया, शेष 28 मामलों को संबंधित को इस निर्देश के साथ सुपुर्द किए गए की अधिकारी गण निर्धारित अवधि के भीतर गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर तहसीलदार महेश कुमार, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, नायब तहसीलदार श्रीमती अंजू यादव, छितौनी नगर पंचायत से प्रशांत मिश्रा सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…