News Addaa WhatsApp Group Join करें

पारसनाथ महाविद्यालय में हीरक जयंती ब्लॉक स्तरीय विधिक प्रतियोगिता संपन्न

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 15, 2025  |  7:00 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पारसनाथ महाविद्यालय में हीरक जयंती ब्लॉक स्तरीय विधिक प्रतियोगिता संपन्न WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी। पं. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के हीरक जयंती पर दुदही ब्लॉक के नोडल विद्यालय पारसनाथ महाविद्यालय जंगल घोरठ के परिसर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विविध प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुआ। दूसरे दिन खो-खो, रस्सा-कसी व दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्तरीय स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग कर जीत हासिल किया और जिला स्तरीय खेलों में स्थान बनाया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

100, 200 और 400 मीटर दौड़, रस्सा-कसी और खो-खो प्रतियोगिता भी आयोजित हुए। इसमें कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर, कंपोजिट विद्यालय बतरौली धुरखड़वा, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जंगल घोरठ, पुष्कर इंटरमीडिएट कॉलेज जंगल घोरठ व एस एम डी स्कूल दुदही के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला बढ़ाया और अपने संबोधन में कहा कि सबका प्रदर्शन अच्छा रहा है, जो जीत गया उन्हें बधाई और जो नहीं जीत पाए उन्हें अपनी कमी को ठीक कर आगे जीत हासिल करिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि खाना भले आधे पेट खाइए, लेकिन बच्चे को जरूर पढ़ाइए क्योंकि चमत्कार का ही नमस्कार होता है। रेफरी की भूमिका ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक राजेश यादव, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरि व आफताब आलम ने खेल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। महाविद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान नोडल, प्राचार्य डॉ विवेक चतुर्वेदी, नन्हे प्रसाद, धनंजय मिश्र, शरद शुक्ल, अजय कृष्ण सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, भरत तिवारी, विद्याधर ओझा, अरुण गौतम, रविन्द्र चौबे, रविन्द्र शुक्ल, उपेन्द्र सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking