News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं लेखपाल- सांसद विजय दूबे

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 14, 2022  |  8:15 PM

757 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं लेखपाल- सांसद विजय दूबे

लेखपाल संघ 60वीं स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत खड्डा के मलिन बस्ती में कम्बल और फल का वितरण किया। इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बृज नारायण सिंह, महामंत्री विभव शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्रा सहित तहसील के सभी राजस्वकर्मी शामिल रहे।

आपके लिए और..- पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में...

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा में उ.प्र लेखपाल संघ का 60 वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम लेखपाल संगठन की ओर से दिवंगत कानूनगो बिहारी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे रहे।

लेखपाल संघ के 60 वीं स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि पीएम मोदी ने पटवारी संवर्ग के कर्मचारियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि लेखपाल व राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह सीएम से मिलेंगे। जरूरत पड़ी तो लोकसभा में भी आवाज उठाऊंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि लेखपाल सिस्टम के नींव और खंभे दोनों हैं, जिनपर पूरा ढ़ाचा खड़ा है।

इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव, खड्डा तहसील अध्यक्ष बृजनारायण सिंह, महामंत्री विभव शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु मिश्र, धीरज शुक्ला, संजय गुप्ता, अजय गोविंद राव शिशु, दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, चन्द्रप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र राव, राजू तुलस्यान, संदीप श्रीवास्तव, संजीवन मिश्रा, हरिशंकर सिंह, संजय पाल, सुनील कुशवाहा, शिवांगी मिश्रा, मधुकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,
पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,

कुशीनगर। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को तरयासुजान…

जिउतिया पर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
जिउतिया पर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

सिसवां नगर पंचायत निवासी किशोर कृष्णा सिंह की छोटी गंडक में डूबने से मौत…

धर्मांतरण के आरोप में दो गिरफ्तार, ईसाई धर्म की पुस्तकें सहित अन्य सामग्री बरामद
धर्मांतरण के आरोप में दो गिरफ्तार, ईसाई धर्म की पुस्तकें सहित अन्य सामग्री बरामद

हाटा कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सेमरी परसौनी गांव में शनिवार को धर्मांतरण के…

लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking