News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक संग वन विभाग व नमामि गंगे कार्यकर्ताओं ने चलाया गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 31, 2022  |  8:53 PM

800 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक संग वन विभाग व नमामि गंगे कार्यकर्ताओं ने चलाया गंगा स्वच्छता पखवाड़ा WhatsApp
Responsive image
  • नदियों को स्वच्छ व निर्मल रखने का लिया गया संकल्प

खड्डा/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नमामि गंगे योजना के तहत नारायणी घाट के वीराभार घाट की साफ-सफाई कर विधायक और वन विभाग की टीम ने गुरुवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

गुरुवार को खड्डा विकास खण्ड के नारायणी नदी स्थित बीराभार घाट पर आजादी के अमृत महोत्सव व नमामि गंगे योजना के तहत विधायक विवेकानंद पाण्डेय की अगुवाई में वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी वीके यादव द्वारा साफ-सफाई कर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत साफ सफाई की गयी। उपस्थित लोगों ने नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प भी लिया। उक्त अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की गंगा भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी ही नही हिन्दुओ के लिए आस्था की देवी है, गंगा करोड़ों लोगों को रोजगार के साथ-साथ एक बड़े भाग को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराती है जिसे बचाना नितांत ही आवश्यक है।

वन क्षेत्रधिकारी वीके यादव ने बताया कि नमामि गंगे द्वारा गंगा की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता बनाने के लिए यह अभियान 16 मार्च से 31 मार्च तक जनमानस के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में जागृति पैदा की जा रही है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, भाजपा के प्रद्युम्न तिवारी, मारकन्डेय मिश्रा, वन दरोगा रमेश गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, वन रक्षक राकेश कुमार, इन्द्रजीत यादव, शम्भू नाथ गिरी, प्रधान आनंद चौहान आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking