News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: ग्राम पंचायत सचिव पर गौशाला काऊ सेड का पैसा निकाल कर हजम करने का लगा आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 31, 2022  |  10:08 PM

1,161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: ग्राम पंचायत सचिव पर गौशाला काऊ सेड का पैसा निकाल कर हजम करने का लगा आरोप

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया बिकास खण्ड के सिरसिया खुर्द ग्राम सभा के एक व्यक्ति के नाम गौशाला काऊ सेड का पैसा निकाल कर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा हजम करने का कर आरोप है। इसी सचिव पर अन्य ग्राम सभा में तैनाती के दौरान शौचालय का पैसा भी हजम करने का आरोप लगा था।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

सिरसिया खुर्द के खूबलाल पुत्र वंशी के नाम पर योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल के दौरान से ही गायों के संरक्षण एवम किसानों को पशुपालन हेतु प्रोत्साहित करने हेतु गाय को रखने के लिए शेड बनवाने खातिर लगभग लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है। जिसमें पशुपालकों को धन न देकर निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाली फर्म और मनरेगा मजदूरों को पैसे का भुगतान किया जाता है लेकिन उक्त ग्राम सभा में तैनात सचिव के द्वारा अपने मिलीभगत के फर्म में पैसा भेजकर हजम कर लिया गया है।

खूबलाल का आरोप है कि उसके नाम से वित्तीय वर्ष 2021 व 22 के दौरान उनके नाम पर पैसा निकाल लिया गया है जिसमें से उसको न पैसा मिला है नहीं पशुओं के लिए बाड़ा बना है। जबकि काउ सेड के लिए कार्य मनरेगा योजना में होता है जिसकी जिओ टैग से लेकर मास्टर रोल भी निकलता है और बिभाग के कई लोगों की निगरानी भी होती है। इसी ग्रामपंचायत सचिव ने अपने कार्यकाल के दौरान दूसरे ग्रामसभा में लाभार्थियों के नाम से शौचालय का पैसा भी हजम कर लिया गया था जिसकी शिकायत भी किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।खण्ड बिकास अधिकारी बिनीत यादव ने कहा कि प्रकरण गम्भीरता से लेकर जाँच कराई जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking