News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सिलसिलेवार चोरियों से वाहन स्वामियों में दहशत, दो बोलेरो नगर से चोरी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2025  |  3:25 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सिलसिलेवार चोरियों से वाहन स्वामियों में दहशत, दो बोलेरो नगर से चोरी WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे से एक सप्ताह के बीच दो बोलेरो चोरी हो जाने से वाहन स्वामियों में दहशत व्याप्त है। दोनों बोलेरो को बहुत ही शातिर अंदाज में चोरों ने उड़ाया है। व्यापारियों ने युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल की अगुवाई में थाने पहुंचकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की थाना प्रभारी से मांग की है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कस्बा खड्डा के मंसूर पुत्र रफीक कुरैशी वार्ड संख्या 9 शिवाजी नगर की बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 83 एम 8306 जिसे भुजौली बाजार निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। रोज की भांति किसान इण्टर कालेज के दिवाली से सटे लगाया था जिसे अज्ञात चोरों ने 23 जनवरी की भोर में उड़ा दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता और कस्बे में बोलेरो चोरी की दूसरी बड़ी घटना को अज्ञात चोरों ने एक बार फिर अंजाम दे दिया। दूसरी घटना 30 जनवरी की भोर में फिर घटी और चोरों ने जलकल रोड़ से वार्ड संख्या 1 निवासी अंबेडकर रोड़ निवासी रमेश गुप्ता पुत्र राम बिलास की बोलेरो यूपी 52 यू 5901 की चोरी हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस के अबतक हाथ खाली हैं। चोरी की घटनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह से मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, भाजपा नेता मनोज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी, रमजान, पियूष मिश्रा, ईश्वर सिंह, मंसुर, रमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, तबरेजं , राजकुमार, रविस, अनिरुद्ध मद्बेशिया, सचिन रौनियार, प्रखर मिश्रा, चुनमुन, सलामत व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

सीओ उमेश चन्द्र भट्ट का कहना है कि पुलिस चौकसी बढ़ाई जा रही है। लोगों से भी सतर्कता बरतने की बात की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking