अहिरौली बाजार/ कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरसैना निवासी तीन दिन पूर्व गायब हुए 5 वर्षीय किशोर का शव गांव के पोखरें में मिला।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के वरसैना निवासी पिंटू उर्फ शिवबचन का 6 वर्षीय पुत्र अनिकेत बीते सोमवार दोपहर से गायब हो गया था परिजन काफी खोजबीन कर स्थानीय थाने में सूचना दिए पुलिस मुकदमा दर्ज कर खोज बिन में जुटी हुई थी उधर परिजन भी खोज बिन कर रहे थे की गुरुवार दोपहर में घर के पास पोखरी में उसका शव देखा तो लोगो की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। वहीं इस घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने हत्या की अशंका जताई है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…