News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 13, 2026  |  6:48 PM

331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट गहराने के साथ ही घरेलू कार्य, व्यापारिक गतिविधियां और दैनिक दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश या हल्की हवा चलते ही गांवों और कस्बों की बिजली घंटों नहीं, बल्कि कई-कई घंटों तक गायब हो जाती है। विद्युत व्यवस्था की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

बिजली संकट से नाराज उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है, जिससे पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, छोटे व्यापार, कृषि कार्य तथा अन्य आवश्यक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

इधर, व्यापार मंडल ने भी लगातार खराब विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि शिकायत के लिए जब विद्युत विभाग के एसडीओ के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जाता है तो फोन नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने तथा क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था में स्थायी सुधार कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking