News Addaa WhatsApp Group Join करें

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 14, 2026  |  2:09 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र का बुरा हाल है। विद्युत उप केन्द्र की मुख्य लाइन में बार बार फार्ट होने से जून माह से अब तक 14 दिनों के भीतर आठ बार फार्ट हुआ है। इन दिनों में करीब 30 से 40 घण्टे ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल पायी है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उपकेन्द्र को बिजली पहुंचाने वाली मुख्य लाइन खजुरिया नहर शाखा की पटरी से होकर गुजरती है। यह लाइन पेड़ों और झाड़ियों से घिरी हुई है। जिसके चलते हल्की हवा या बूंदाबांदी में भी फाल्ट आ जाता है। विद्युत कर्मचारियो को फाल्ट ढूंढने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बताया जाता है कि टेढ़े-मेढ़े लाइन के तार नहर की पटरियों से होकर सोहसा विद्युत उपकेंद्र तक आती है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की जाती है, परंतु आए दिन हो रही खराबी से जनता परेशान हो चुकी है। अब लोग इसके खिलाफ आवाज उठाने का मूड बना रहे हैं। इस समस्या के लिए जनप्रतिनिधि भी मुक दर्शक बना हुआ है।

क्षेत्र के संजय पाण्डेय,अखिलेश ओझा, मंटू राव, सत्यजीत सिंह, सीटू गुप्ता, नागमनि शर्मा आदि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक में लाइन का रूप चेन्ज नहीं होगा तब तक सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र के लाइट में सुधार नहीं होगा । समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुआ है। जब कि जेई का कहना है कि इस पर कार्य चल रहा है बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking