हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा हर माह की भांति इस माह भी जिला स्तरीय मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के जयघोष एवं शंखनाद के साथ हुआ तथा श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से महाआरती में सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।आयोजकों के अनुसार महाआरती में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह आयोजन शक्ति पुत्र महाराज जी के निर्देशन में समाज कल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से देश के विभिन्न राज्यों तथा नेपाल सहित अनेक स्थानों पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। प्रत्येक जिले में माह में एक बार जिला स्तरीय महाआरती का आयोजन होता है। इसके अतिरिक्त संगठन के कार्यकर्ता अपने समयानुसार गांव-गांव एवं समाज के बीच पहुंचकर निःशुल्क मां की आरती, 5 घंटे एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन कराते हैं, जिसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि उनके गुरुवर का संदेश है कि जहां धर्म के नाम पर धन लिया जाता है, वहां सच्चा धर्म नहीं रह जाता। धर्म निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा का माध्यम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि संगठन समाज में नशा, मांसाहार और चरित्रहीनता जैसी बुराइयों को छोड़ने तथा मां भगवती की साधना अपनाने का संदेश देता है। संगठन के कार्यकर्ता स्वयं के संसाधनों से समाज में पहुंचकर निःशुल्क धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं।कार्यक्रम में महाराजगंज से डी.पी. त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, विद्यासागर सिंह,मनोज, विनय, कमलेश, लक्ष्मण, अरविंद, हेमंत, इंद्रासन, छाया, मीरा, गीता, रीता, रानी, मंदाकिनी, विद्यावती सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मां भगवती के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…